त्रिस्तरीय चुनाव कराएं सरकार या अधिकार का दे विस्तार,अन्यथा होगा आंदोलन : पंचायत प्रतिनिधि बुढ़मू

Frontline News Desk
3 Min Read
त्रिस्तरीय चुनाव कराएं सरकार या अधिकार का दे विस्तार,अन्यथा होगा आंदोलन : पंचायत प्रतिनिधि
बुढ़मू : त्रिस्तरीय चुनाव होने तक पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार का विस्तार हो अन्यथा किया जाएगा आंदोलन उक्त बातें 06 दिसम्बर दिन रविवार को बुढ़मू प्रखंड स्थित  तिरुफॉल में बुढ़मू प्रखंड प्रतिनिधियों की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा कहीं गयी। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सुमन पाहन ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द या तो चुनाव कराएँ या फिर अधिकार को विस्तार दे।राँची जिला उपाध्यक्ष पार्वती देवी ने कहा कि अगर राज्य चुनाव हो  सकता है तो फिर पंचायत चुनाव क्यों नही।वर्तमान सरकार पंचायत के अधिकार को चुनाव होने तक बरकरार रखें। अगर हमारा अधिकार हमसे छीनता है  तो हमलोग सड़क पर  आंदोलन को बाध्य होंगे।वहीं बैठक में उपस्थित अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी अपने अपने संबोधन में पंचायती अधिकार को बरकरार रखने की मांग रखी उन्होंने कहा  की कोविड -19 विश्वब्यापी महामारी के कारण झारखण्ड सरकार द्वारा  राज्य में समय से पंचायत चुनाव नहीं करने से पंचायत में  विकास कार्य प्रभावित होगा,ऐसी स्थिति में राज्य सरकार द्वारा जब तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं कराती  है, तब तक मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य एवं वार्ड सदस्य का पद,वित्तीय अधिकार एवं कार्य को यथावत रखते हुए विस्तार करें।  बैठक का संचालन जिप सदस्या बुढ़मू सुमन मुंडरी के द्वारा किया गया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन पंचायत समिति सदस्य प्रदीप साहू ने किया। बैठक में जीप उपाध्यक्ष रांची पार्वती देवी, आजसू के कांके विधानसभा प्रभारी रामजीत गंझू, जीप सदस्या  सुमन मुंडरी, प्रमुख  सुमन पाहन, उप -प्रमुख  जगजीवन महतो, पंचायत समिति सदस्य क्रमशः उमेदंडा -प्रदीप साहू, चैंगड़ा- एल्बिनुस एक्का, बुढ़मू -अर्चना देवी, ओझासादम -आनंद गंझू, मुरुपिरि -परमानंद तिवारी, मुखिया क्रमशः सारले- गोपी मुंडा, चैंगड़ा सत्यनारायण मुंडा, उमेदंडा – रामदेव मुंडा,बाड़े -हरिश्चंदर पाहन,  ठाकुरगांव – आभा सुपरवार, गुरुगाई -एमेन टोप्पो, खखरा -रेणु तिर्की,हेसलपिरि -सोनी पाहन,  ओझासाडम -वीणा देवी, मुरुपिरि -सीता देवी, मक्का -सीतामुनि देवी, चकमे -लालमुनि देवी , वार्ड ननकू महतो,पूर्व प्रमुख रामेश्वर पाहन, पूर्व मुखिया धनंजय मुंडा, पूर्व मुखिया सीताराम पाहन,  शिवनंदन मुंडा, शम्भू यादव,कोंगा मुंडा सहित सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे
सौपा जाएगा ज्ञापन :
 बुढ़मू प्रखंड पंचायत के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधि मण्डल महामहिम राजयपाल, मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव, पंचायती राज्य मंत्री एवं पंचायती राज्य सचिव से मिलकर ज्ञापन सौपेंगे।
Share This Article
चैट करने के लिए क्लिक करे।