बिनय सिंह मानकी बने सीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष,पदाधिकारियों ने दी बधाई.
खलारी: कोल फील्ड मजदूर यूनियन की केन्द्रीय कमिटी की घोषणा की गई है जिसमे एनके एरिया के मजदूर नेता विनय सिंह मानकी को सीएमयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।विनय सिंह मानकी कोल फील्ड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव भी रह चुके हैं तथा वर्तमान में एनके एरिया के सचिव भी है।विनय सिंह मानकी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर यूनियन पदाधिकारियों सहित मजदूरों ने भी बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया है।इधर केंद्रीय कमिटी में एनके एरिया से अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है।यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर कभी पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह,रामविलास पासवान तथा नरेंद्र सिंह भी कार्य कर चुके हैं।एनके एरिया से केंद्रीय कमिटी में उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह, संगठन सचिव ध्वजा राम धोबी,सदस्य के रूप में नंदू मेहता,अनिल कुमार तुरी, इस्लाम अंसारी,रामा उराँव,रमेश सिंह का नाम शामिल है।एनके एरिया से इतना संख्या में केंद्रीय पदाधिकारी बनाये जाने पर एनके एरिया कमिटी ने केंद्रीय अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह तथा महामंत्री राघवन रघुनंदन के प्रति आभार व्यक्त किया है।