बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक भाजपा ही एक पार्टी है जो सचमुच 33% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करती है : दीपक प्रकाश।
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी राँची महानगर जिला के तत्वावधान में एवं महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता के नेतृत्व में महानगर कार्यालय सभागार में मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। मंचस्थ अतिथियों ने रौशनी राठौड़ एवं अभिषेक राठौड़ के नेतृत्व में आई सभी महिलाओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक भाजपा महिलाओं की 33% भागीदारी सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि बलात्कार की अनगिनत घटनाओं के एक मामले में झामुमो के विधायक लोबिन हेंब्रम का बयान कि इस मामले में शामिल ज्यादातर आरोपी तो झामुमो के अपने लड़के हैं अत्यंत शर्मनाक है। वहीं बलात्कार की घटनाओं पर प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के उस बयान की भी कड़ी निंदा की जिसमें उन्होंने बलात्कार का कारण कोरोना को ठहराया था।
सांसद संजय सेठ ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ फाईटर जेट तक चला रही हैं और हर क्षेत्र में आगे हैं।
विधायक सी पी सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जन- धन, सुकन्या समृद्धि योजना ,जनवितरण प्रणाली से राशन, उज्जवला योजना से गैस जैसी सैकड़ों योजनाएँ आज महिला सशक्तिकरण में प्रमुख भुमिका निभा रही है।
महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता ने कहा कि संगठन में हर स्तर पर महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है और उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए पार्टी लगातार मुखर है।
कार्यक्रम को उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, अनिता वर्मा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन राजू सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन अजय अग्रवाल ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में बच्चियों ने उपस्थित नेताओं का नागपुर में स्वागत गीत गाया एवं मोदी सरकार द्वारा जनकल्याण कारी योजनाओं की तारीफ की।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मुकेश सिंह, अरविंद सिंह पिंटू, सुबेश पांडेय, वीणा मिश्रा, मंजू चौरसिया, सीमा मिश्रा, राकेश शर्मा, सोनू सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, हरेंद्र सिंह, रविंद्र शर्मा सहित शामिल होने वाले लोगों में रेणु कुमारी, रेखा गुप्ता, खुशबू बानो, रजिया तबस्सुम, साधना चौधरी, वीणा सिंह, हीना खातून सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं।