बूथ स्तर पर पंडरा मंडल में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास अनुकरणीय:के के गुप्ता

Frontline News Desk
2 Min Read

बूथ स्तर पर पंडरा मंडल में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास अनुकरणीय:के के गुप्ता

 

 

 

- Advertisement -

 

Ranchi : बूथ स्तर पर पंडरा मंडल में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास अनुकरणीय,उपरोक्त बातें पंडरा मंडल भाजपा अंतर्गत शक्ति केंद्र देवी मंडप रोड हेसल और कटहलगोंदा के शक्ति केंद्र प्रभारियों और बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता ने कही।
आज भारतीय जनता पार्टी पंडरा मंडल के देवी मंडप रोड अंतर्गत आने वाले दो शक्ति केंद्र और कटहलगोंदा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल के उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद जी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद ने की।
बैठक में बूथ समितियों से सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर चर्चा किया गया। साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सुझाव और सवाल भी सुना गया जिसमें सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सरकार द्वारा देशहित में लिये जा रहे निर्णय की सराहना की।
बैठक का संचालन महामंत्री मुकेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अशोक मुंडा ने किया।
बैठक में मंडल के प्रभारी नीरज सिंह, श्रीमती रवि मेहता, दिनेश कुंवर, एस एन राम, संजय देवघरीया, विशाल पाठक, गणेश साहु, सत्यनारायण यादव, गीता गुप्ता, देवंती देवी, आनंद भगत, जयंती देवी, अनिल वैश्य, प्रमोद सिंह, महादेव ऊराँव, मोहन कुमार, आर्यन वर्मा, मनीष कुमार, मानित राम, रेखा भगत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
चैट करने के लिए क्लिक करे।