भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग

Frontline News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है। इसरो ने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है।जिसके बाद देश मे जश्न का माहौल है.

इसरो के इस मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए खुशी जाहीर की है। इस दौरान उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

 

चांद पर सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने दी बधाई

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की विक्रम लैंडर को चांद पर सफल लैंडिंग करने के बाद बाद इसरो सहित पूरे देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि  वैज्ञानिको को कोटि कोटि बधाई देता हूं। उन्होंन कहा, “भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा है। चंदा मामा बहुत दूर के है अब वो भी दिन आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर के है।”

 

देश के कोने कोने मे जश्न का माहौल :इसरो के इस मिशन को सफल होने के बाद देश के कोने कोने मे जश्न मनाई जा रही है.

 

Share This Article
चैट करने के लिए क्लिक करे।