राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे सहायक पुलिसकर्मी,सुरक्षा कड़ी।

Frontline News Desk
2 Min Read

Ranchi: सहायक पुलिसकर्मियों ने अपनी सेवा को नियमित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को पैदल रांची पहुंच रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सहायक पुलिसकर्मी राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगे। ज्ञात हो कि नक्सल प्रभावित इलाकों के युवक-युवतियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से अनुबंध पर सहायक पुलिस कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया गया था। सहायक पुलिस कर्मियों के साथ जो वादा किया गया था।उसके मुताबिक उन्हें अब तक स्थायी नियुक्ति नहीं दी गयी है। सहायक पुलिस कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं।दूसरी ओर सहायक पुलिसकर्मियों के मुख्यमंत्री आवास के घेराव को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। चौक-चौराहों पर सुबह से अधिकारीयों की तैनाती कर दी गयी है।उन्हें रोकने का भी प्रयास किया जा रहा है।सहायक पुलिस कर्मियों का कहना है कि तीन साल तक दिन-रात सेवा देने के बाद भी जब सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर रही।तो ऐसे परिस्थितियों में वे लोग आंदोलन के लिए विवश हैं।
बताते चले कि राज्य के 12 नक्सल प्रभावित जिलों से कुल 2500 सहायक पुलिसकर्मियों की साल 2017 में नियुक्ति हुई थी। सरकार द्वारा 10 हजार का मानदेय तय किया गया था। सहायक पुलिसकर्मी के पद पर बहाल हुए अभ्यर्थियों को तीन साल के बाद स्थायी करने की बात कही गई थी।हालांकि 3 वर्ष पूरा होने के बाद भी किसी का स्थायीकरण नहीं किया गया है। यही वजह है कि राज्य भर के 2500 सहायक पुलिसकर्मी आंदोलन को उतारू हैं।

Share This Article
चैट करने के लिए क्लिक करे।