सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में टाना भगत ने शिबू सोरेन से मुलाकात की एवं स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल के सुंदरीकरण कराने की मांग की

Frontline News Desk
2 Min Read

सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में टाना भगत ने शिबू सोरेन से मुलाकात की एवं स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल के सुंदरीकरण कराने की मांग की

 

 

 

- Advertisement -

 

 

 

 

Ranchi : मोराबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पर शुक्रवार को आदिवासी कांग्रेस कमिटि के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश टाना भगत कल्याण समिति खक्सी टोली बेड़ो के दर्जनों टाना भगतो ने स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल के सुंदरीकरण कराए जाने की मांग को लेकर, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से मुलाकात किया। शिबू सोरेन ने टाना भगतों को आश्वाशन दिया और कहा कि स्मारक स्थल का विकास किया जाएगा। वहीं सन्नी टोप्पो ने कहा कि महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी की तरह जीवन व्यतीत करने वाले टाना भगतों के हर अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। टाना भगतों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा और स्मारक स्थल खक्सी टोली को एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, परिसर का कायाकल्प कर इसे अत्याधुनिक तरीके से सजाया और संवारा जाएगा। जिससे खूबसूरत प्रकृति से आच्छादित इस स्थल पर लोग यहां आएं और टाना भगतों की देशभक्ति और जीवन शैली को जानें। वहीं शिबू सोरेन ने सभी टाना भक्तो को कंबल देकर सम्मानित किया। टाना भगतों में केडी टाना भगत,एतवा टाना भगत,महादेव टाना भगत सहित दर्जनों टाना भगत मौजूद थे।

- Advertisement -

 

 

मौके पर झामुमो के अल्पसंख्यक मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष आफताब आलम केंद्रीय सदस्य कथरीना तिर्की उपाध्यक्ष फरीद खान, व परवेज आलम, गुडडू,अफरोज आलम,कांग्रेस बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष महादेव कुजूर उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
चैट करने के लिए क्लिक करे।