28 मार्च को रांची में मनेगा नीलाम्बर पीताम्बर का शहादत दिवस

Frontline News Desk
1 Min Read

28 मार्च को रांची में मनेगा नीलाम्बर पीताम्बर का शहादत दिवस

Ranchi : खरवार भोगता समाज विकास संघ रांची जिला समिति की बैठक रविवार को नीलाम्बर पीताम्बर पार्क रांची में हुई।जिसकी अध्यक्षता रांची जिला अध्यक्ष अमृत भोगता एव संचालन सचिब हर्षनाथ भोगता ने किया।बैठक में 28 मार्च को रांची मोरहाबादी पार्क में वीर शहीद नीलाम्बर पीताम्बर शाही भोगता का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।साथ ही इसकी तैयारी को लेकर रूपरेखा बनाया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रांची जिला के सभी प्रखण्ड में बैठक करने एव प्रचार प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया है।बैठक में केंद्रीय सरंक्षक यौधेश्वर सिंह भोगता, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू,देवनारायण गंझु, रामगढ़ जिला अध्यक्ष अजय गंझू,सुखदेव गंझु,परमेश्वर भोगता,संजय भोगता,अमरेश गंझु, रघुनंदन भोगता,देवानंद भोगता सहित कई लोग मौजूद थे

Share This Article
चैट करने के लिए क्लिक करे।