
रांची : रविवार को रांची प्रेस क्लब सभागार में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक महानगर अध्यक्ष कुलदीप तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आये प्रतिनिधियों ने भाग लिया,जिसमें सर्वसम्मति से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा(रा) के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के द्वारा लगातार झारखंड में समाज की उपेक्षा को देखते हुए नये संगठन के गठन का निर्णय लिया गया।साथ ही समाज मे वयाप्त कुरीतियों, ब्राह्मणों की आर्थिक,सामाजिक स्थिति का आकलन करते हुए सरकार से ब्राह्मणों की राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने,जातिगत आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग के साथ स्वर्ण आरक्षण लागू करने की मांगे रखी गयी।बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रभारी अरुण शर्मा ने कहा की आज ब्राह्मण चारों ओर उपेक्षित हैं जो चिंता का विषय है।उन्होंने समाज के लोगों से अपने हक हुक़ूक़ केलिये एकजुटता का आह्वाहन किया साथ ही कहा की ब्राह्मण अपने संस्कारों से मत भटकें कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।महानगर अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने कहा की ब्राह्मण ही एकमात्र ऐसी जाति है जो सिर्फ अपनी नहीं अपितु सभी धर्म,प्राणी और सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की बात करता है।मौके पर रामकुमार दूबे, बाबू पाठक,पुरुषोत्तम तिवारी,रंजीता पांडेय,कल्याणी पांडेय,आकाश तिवारी,त्रिपुरारी तिवारी,हेमंत तिवारी,बैजनाथ पांडेय, विजय मिश्रा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।