रातु में कई लोगों ने ली जे एम एम की सदस्यता

Frontline News Desk
2 Min Read

विपिन कुमार नायक

रांची :रातु प्रखंड में बुधवार को रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य झारखण्ड मुक्ति मोर्चा धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें सैकड़ो लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली। सदस्यता ग्रहण की शपथ धर्मेंद्र सिंह ने दिलाई। साथ ही पार्टी का पट्टा पहना कर लोगों को पार्टी में शामिल कराया। मौके पर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह से लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, इससे ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत गति से आगे बढ़ रही है। आगे कहा कि लोगों ने JMM में आस्था रखते हुए सदस्य बनकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में दो-दो सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि पार्टी का विस्तार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में समान रूप से हो सके। आने वाले दिनों में JMM पार्टी काफी मजबूत स्थिति में पहुंचेगी। उन्होंने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार की योजनाओं को भी गिनाया। साथ ही योजना का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। इस कार्यक्रम को संचालन पार्टी के नेता एन के यादव जी के द्वारा किया गया था इसी मौके पर सूरज प्रमाणिक, कृष्णा प्रमाणिक, गायत्री देवी, अर्जुन गोप ,शिवनाथ उरांव सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।।

Share This Article
Leave a Comment
चैट करने के लिए क्लिक करे।